श्रावस्ती जिले के नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के हुसैनजोत गांव में बकाएन पत्ती को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
पीड़ित पक्ष ने नवीन मॉर्डन थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

















