Accused of cheating 18 boys in the name of sending them to Saudi | सऊदी भेजने के नामपर 18 लड़कों से ठगी का आरोप: श्रावस्ती में पीड़ित ने जमीन बेचकर दिए पैसे, आरोपी लौटाने से इनकार कर रहा – Shravasti News

0
3

श्रावस्ती जिले में सऊदी अरब भेजने के नाम पर 18 युवकों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के कैलाशपुर झूमन गांव निवासी अब्दुल्ला ने मल्हीपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने भेला गांव निवासी मिकाइल पर यह आरोप लगाया है।

अब्दुल्ला के अनुसार, वर्ष 2023 में मिकाइल ने 18 युवकों को सऊदी अरब भेजने का झांसा दिया था। वीजा और विदेश भेजने के नाम पर कुल 7 लाख 61 हजार 500 रुपये की ठगी की गई। मेडिकल कराने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और किसी भी युवक को सऊदी नहीं भेजा गया।

पीड़ित अब्दुल्ला ने बताया कि उन्होंने 18 लोगों के लिए 4 लाख 83 हजार 500 रुपये मिकाइल के खाते में ट्रांसफर किए थे। इस राशि का बैंक स्टेटमेंट उनके पास मौजूद है। अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने दो बीघा जमीन बेचकर इन 18 युवकों के पैसे दिए हैं।

करीब दो साल बीत जाने के बाद भी मिकाइल ने न तो पैसे वापस किए और न ही किसी को सऊदी भेजा। सभी युवकों के मेडिकल की अवधि भी समाप्त हो चुकी है।आरोप है की पीड़ित आजब आरोपी के घर गए, तो परिजनों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की।वहीं ठगी के इस मामले में मल्हीपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।