
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिनचर्या का कार्य करना कई लोगों को पसंद होता है। इसलिए कई लोग राशि के बारे में पढ़ते और सुनते रहते हैं। राशि और ग्रह के अनुसार काम करने से धन का भी लाभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति को शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना जाता है। अगर उनका आशीर्वाद मिलता है, तो व्यक्ति भक्त धन-दौलत के साथ ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, संतान और कई चीजों में सम्पन्न हो जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार इस माह के 24 अक्टूबर को गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम का राजयोग बन रहा है, जिससे एक या दो नहीं बल्कि 3 राशियों के ऊपर विशेष लाभ पहुंचने वाला है। मान्यता के अनुसार 24 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर गुरु और बुध एक दूसरे से करीब 120 डिग्री पर होंगे, जिसके चलते एक माह-राजयोग का निर्माण होगा। गुरु और बुध का राजयोग 12 सालों बाद देखा जाएगा, जिसके चलते कुछ राशियों पर कुछ ही प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियों की किस्मत भी चमक सकती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर राशि के जातकों के गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग अच्छा रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को कई मामलों में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, प्रभाव भी देखा जा सकता है। गुरु-बुध के योग से आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इस योग से व्यापार से लेकर अन्य मामलों में भी मुनाफा होगा। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामले में भी सफलता दिखाई दे रही है।
इस योग से मकर राशियों का अटका हुआ काम भी आसानी से हो जाएगा। सेहत भी अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि की तरह मेष राशि वालों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब वो काम पूरा हो सकता है। इस योग से धन के साथ-साथ ज्ञान, बुद्धि, भाग्य और संतान का भी सुख मिल सकता है। व्यापार के मामले में सुधार होगा और सफलता भी मिलेगी। इस शुभ योग से परिवार में प्रेम बना रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और नए-नए काम के अवसर भी मिलेंगे।
गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग से आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
मकर और मेष के अलावा, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को लगभग हर फील्ड में सफलता मिल सकती है। इस योग से भाग्य का उदय भी हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति का योग भी बना हुआ है। नौकरी में प्रमोशन के रास्ते ही साफ होते दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम भी बन रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश यात्रा कर सकते हैं।

















