Unpaved road in Barawa Hargun of Shravasti Dainik Bhaskar News, Dainik Bhaskar, latest dainik bhaskar news | श्रावस्ती के बरावा हरगुन में कच्चा रास्ता: बारिश में कीचड़, दुर्गंध और मच्छर से ग्रामीण परेशान; मरम्मत की मांग – Dikauli(Ikauna) News

0
4

श्रावस्ती जिले की ग्राम सभा बरावा हरगुन में एक कच्चा और सकरा रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है।

यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। रास्ते के कच्चा और संकरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शिवम्, बृजेश, दिलीप, पवन, छोटू के अनुसार, रास्ते पर नाली की उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी जमा हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में दुर्गंध फैलती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने का खतरा रहता है।