Repair of damaged road started in Shravasti | श्रावस्ती में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू: सिसवारा से रामगढ़ी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी का काम जारी – Mohrniya(Ikauna) News

0
4

श्रावस्ती जनपद के गिलौला विकासखंड स्थित ग्राम सभा सिसवारा में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग सिसवारा से गौहनिया होते हुए रामगढ़ी तक जाता है, जो राप्ती नदी पर नवनिर्मित पुल से जुड़ा है।

मरम्मत कार्य गौहनिया बांध से लेकर रक्षा राम वर्मा के घर तक के हिस्से पर केंद्रित है। इस दौरान सड़क को पत्थर, गिट्टी और तारकोल डालकर रोलर की मदद से समतल किया जा रहा है। विभाग द्वारा कार्य तेजी से किया जा रहा है।

कार्य के दौरान स्थानीय निवासी दिलीप कुमार वर्मा, रक्षा राम वर्मा और रामसहाय विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। हालांकि, रक्षा राम वर्मा के घर से रामगढ़ी तक का मार्ग अभी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिसे चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।