The Deputy Collector expressed his displeasure over the delay in operating the warehouse. | गोदाम संचालन में देरी पर उपजिलाधिकारी ने जताई नाराजगी: श्रावस्ती के जमुनहा में तत्काल संचालन के दिए निर्देश – Patna(Jamunaha) News

0
3

दुर्गेश कुमार पाठक | पटना(जमुनहा), श्रावस्ती8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के जमुनहा तहसील स्थित लट्ठा पुरवा गांव में नवनिर्मित कृषि गोदाम के संचालन में हो रही देरी पर उपजिलाधिकारी संजय राय ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने गोदाम का औचक निरीक्षण कर जिला कृषि अधिकारी को तत्काल इसे संचालित करने के निर्देश दिए।

लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह गोदाम अब तक शुरू नहीं हो सका था। दैनिक भास्कर डिजिटल पर इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों को गोदाम पर रात्रि निवास करने के भी निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना न पड़े और उन्हें सुचारु रूप से सामग्री उपलब्ध हो सके।

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गोदाम और उसके परिसर में साफ-सफाई का कार्य चल रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गोदाम को तत्काल प्रभाव से संचालित कर दिया जाएगा।