रेहान हुसैन | जमुनहाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती जिले के जमुनहा क्षेत्र में छठ पूजा महापर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को बूढ़ी राप्ती त्रिकोनी घाट पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठ मइया की पूजा-अर्चना की।
जमुनहा बाजार, बरगदहा और आसपास के गांवों से आईं महिलाएं सिर पर डलिया रखकर डीजे तथा ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते घाट तक पहुंचीं। उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी मल्हीपुर अंकुर वर्मा और चौकी प्रभारी जमुनहा योगेंद्र बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।
ग्रामीणों ने छठ मइया से अपने परिवारों की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे जमुनहा क्षेत्र में छठ महापर्व का उत्साह बना रहा।

















