धर्म चंद्र | टेंडवा महंत(इकौना), श्रावस्ती17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इकौना क्षेत्र के रामपुर बनकट और सीताद्वार झील के घाटों पर सोमवार को हजारों महिलाओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की।
स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आईं इन महिलाओं ने विधिवत रूप से छठी माई की पूजा-अर्चना की।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।



















