Chhath Puja on the Rapti River in Jamunaha | जमुनहा की राप्ती नदी पर छठ पूजा: व्रतियों ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – Patna(Jamunaha) News

0
3

दुर्गेश कुमार पाठक | पटना(जमुनहा), श्रावस्ती45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जमुनहा (श्रावस्ती)। छठ महापर्व के अवसर पर जमुनहा विकासखंड के राप्ती नदी घाट पर सैकड़ों महिलाओं का समूह उमड़ पड़ा। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।

जमुनहा बाजार, माधवपुर घाट और बरगदहा सहित क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा और जमुनहा चौकी प्रभारी योगेंद्र बाबू अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ सिर पर डलिया रखकर छठ मैया की पूजा की। भक्तों ने पति-पत्नी सहित छठ मैया का पूजन कर आशीर्वाद लिया और अपनी मन्नतें पूरी करने की प्रार्थना की।

यह महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।