The Hans Foundation provides free treatment in Chagoi | द हंस फाउंडेशन ने चौगोई में निशुल्क उपचार किया: डॉक्टरों की टीम ने लोगों को दवाएं भी वितरित कीं – Fatuhapur(Ikauna) News

0
3

अरुण कुमार | फतुहापुर(इकौना), श्रावस्ती1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड के चौगोई गांव में द हंस फाउंडेशन द्वारा एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों को दवाएं वितरित की गईं और उनका उपचार किया गया।

डॉक्टर प्रदीप जायसवाल, सुमित्रा सिंह, गरिमा पांडे, उमेश कुमार, संजय सिंह और अनुज सिंह सहित पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों द्वारा कई आवश्यक जांच भी किए गए।

क्षेत्रीय लोगों ने द हंस फाउंडेशन के इस कार्य की सराहना की है। फाउंडेशन और उसकी टीम के प्रयासों से लोगों को काफी राहत मिली।