A young man was bitten by a poisonous snake in Shravasti. | श्रावस्ती में युवक को जहरीले सांप ने काटा: नल पर पानी भरते समय डसा, हालत नाजुक – Ikauna News

0
12

श्रावस्ती जनपद के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के महदेया गांव में सोमवार देर रात एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। नल पर पानी भरते समय हुई इस घटना के बाद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, महदेया निवासी 22 वर्षीय गुरुदयाल पुत्र अयोध्या प्रसाद रात लगभग 8 बजे नल पर पानी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया।सांप के काटने के बाद युवक की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया।