SSB soldiers and women offered prayers on the occasion of Chhath festival. | एसएसबी जवानों और महिलाओं ने छठ महापर्व पर अर्घ्य दिया: श्रावस्ती में परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की – Shravasti News

0
0

पवन वर्मा | श्रावस्ती4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के भिनगा स्थित 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पवित्र सरोवर घाट पर सोमवार को महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की महिला कर्मियों ने पारंपरिक विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में ‘छठी मइया के भजन’ और आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

देखिए 3 तस्वीरें…

छठ पर्व को भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व कार्तिक और चैत्र मास दोनों में मनाया जाता है। लोक मान्यता है कि इस व्रत से संतान की दीर्घायु और परिवार की समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस अवसर पर उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा ने कहा कि “छठ पर्व भारतीय संस्कृति की एकता, शुद्धता और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व न केवल आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी एक सूत्र में जोड़ता है।”

कार्यक्रम में गोवर्धन पुजारी उप कमांडेंट, अमित शर्मा सहायक कमांडेंट, वाहिनी के जवान, उनके परिजन और बच्चे उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।