Poor family’s house burnt in Shravasti | श्रावस्ती में गरीब परिवार का घर जला: बेटी की शादी का सामान राख, प्रशासन जांच में जुटा – Semghda(Ikauna) News

0
0

श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना क्षेत्र के सेमगढ़ा बहन पुरवा (इज़ील) में एक गरीब परिवार के घर में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पीड़ित परिवार फूस के मकान में रहता था। परिवार में चार से पांच बेटियां हैं, जिनकी शादियां नजदीक हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है।

परिवार पिछले डेढ़ साल से एक बेटी की शादी के लिए दहेज का सामान जुटा रहा था। आग लगने से यह सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने सरकार तथा प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि बेटियों की शादी और परिवार के पुनर्वास में मदद मिल सके।