Rain in Shravasti threatens paddy crop | श्रावस्ती में बारिश से धान की फसल पर संकट: खेतों में पानी भरा, कटाई में दिक्कतें; किसान चिंतित – Jamunaha News

0
6

श्रावस्ती जिले के जमुनहा क्षेत्र में मंगलवार रात से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है और खेतों में खड़ी धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

किसानों के अनुसार, पहले हुई बारिश के कारण खेत पहले से ही पानी से भरे हुए थे। अब दोबारा हुई बरसात से धान की फसल भीग गई है, जिससे कटाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय किसान सुरेश, बापू, रमेश और खलील ने बताया कि यदि बारिश जारी रहती है, तो पकी हुई फसल के सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।