श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के अकबरपुर गौशाला के पास सोमवार रात एक किशोरी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान मोहनी पुत्री बड़ेलाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोहनी अपने घर में होल्डर में बल्ब लगा रही थी। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और झुलसकर गिर पड़ी।
मोहनी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत उसे एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
परिजनों के मुताबिक, किशोरी की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

















