Chhath Mahaparva celebrated at SSB Headquarters Bhinga | एसएसबी मुख्यालय भिनगा में छठ महापर्व संपन्न: उगते सूर्य को अर्घ्य दिया, जवानों और परिवारों ने की सुख समृद्धि की प्रार्थना – Shravasti News

0
2

पवन वर्मा | श्रावस्ती8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती जनपद मे 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा मुख्यालय परिसर में छठ महापर्व का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में व्रती महिलाओं ने तड़के सुबह पवित्र सरोवर घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास पूर्ण हुआ।

दरअसल भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के परिवार की व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और जीवन में ऊर्जा की कामना की।वहीं

इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर राष्ट्र की शांति, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना की।

उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व अनुशासन, पवित्रता और सामूहिकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रकृति और मानवता के प्रति आस्था व जिम्मेदारी मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप कमांडेंट सोनू कुमार, उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट अमित शर्मा सहित वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी, जवान और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। पूरे परिसर में छठ मइया के भजनों और भक्तिमय माहौल रहा।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।