महिला का इलाज जारी।
श्रावस्ती के कटरा बाजार में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के आमरे भरिया निवासी राम विलास अपनी पत्नी कविता के साथ कटरा बाजार में रहते हैं।
सोमवार को किसी बात को लेकर कविता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे निजी वाहन से सोमवार रात को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने कविता की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।

















