श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र में सोमवार रात से लगातार हल्की बारिश हो रही है, जो मंगलवार को भी जारी रही। इस बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।क्षेत्र में धान की फसल पूरी तरह पक चुकी है और कटाई का समय चल रहा है। ऐसे में बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
स्थानीय किसानों, जिनमें रहीम खान, असगर अली, शरीफ खान, रामदीन यादव, सुकई यादव और मनोज यादव शामिल हैं, ने बताया कि अक्टूबर माह समाप्त होने वाला है और नवंबर की शुरुआत में धान की कटाई होती है। लगातार बारिश से खेतों में नमी बढ़ रही है, जिससे फसल में सड़न की संभावना है।किसानों का कहना है कि यदि फसल खराब होती है, तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
















