राजेश कुमार त्रिपाठी | पेडारी बुजुर्ग(बांसी), सिद्धार्थनगर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रामलीला में राम-सीता विवाह का मंचन।
सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सकारपार में चल रहे रामलीला कार्यक्रम में बीते दिन भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।
रामलीला मंच पर कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, जनक और विश्वामित्र जैसे पात्रों का सजीव अभिनय प्रस्तुत किया। विवाह के दृश्य में जयमाल, मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष रजनीश मिश्रा तथा सदस्यों मारकंडेय मिश्रा, सतीश मिश्रा, राजेश पांडे, शैलेश मिश्रा और प्रेम मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
आयोजन समिति ने बताया कि रामलीला का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और मर्यादा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मंचन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है, और लोग आगामी प्रसंगों के मंचन का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

















