Girl injured in e-rickshaw collision | बालिका ई-रिक्शा की टक्कर से घायल: श्रावस्ती के इकौना में नेशनल हाईवे 730 पर हादसा – Ikauna News

0
5

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे 730 पर एक ई-रिक्शा की टक्कर से एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मुर्गी फार्म के पास हुई।


मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर निवासी नंदनी सुबह बच्चों के साथ कूड़ा बीनने घर से निकली थी। मुर्गी फार्म के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ई-रिक्शा पलट गया। आसपास के लोगों ने तुरंत ई-रिक्शा को सीधा किया और उसी की मदद से घायल नंदनी को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने नंदनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है।