श्रावस्ती में जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा बेहनन पुरवा में एक फूस के मकान में आग लग गई। इस घटना में बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया दहेज का सामान और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।आग से दो मवेशी भी झुलस गए परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए थे।
दरअसल बीती रात जब जैनब का परिवार घर में सोनें ही गया था, तभी आग लग गई परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। वही आगजनी में परिवार के मुताबिक करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और घर के अंदर बंधे दो मवेशियों को बाहर निकाला, जो आग की चपेट में आने से झुलस गए थे। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में सहयोग किया। हालांकि, आग पर काबू पाने तक पूरा फूस का मकान जलकर राख हो चुका था।
आग में घर में रखा राशन, कपड़े और बेटी की शादी के लिए पिछले एक साल से इकट्ठा किया जा रहा दहेज का सारा सामान जल गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। इसी मकान में एक छोटी दुकान भी चलाई जा रही थी, जिसका सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा की आने वाले वैशाख के महीने में बेटी की शादी होने वाली थी हालांकि अभी परिवार के मुताबिक दिन तारीख तय नहीं हुआ था।

जैनब के दो बेटे मजदूरी के लिए मुंबई में रहते हैं। जैनब के बेटे इंजील की चार बेटियों में से एक की शादी जल्द ही होने वाली थी, जिसके लिए परिवार धीरे-धीरे दहेज का सामान जमा कर रहा था। गांव निवासी बाबू निषाद ने बताया कि परिवार कुछ दिनों बाद बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था और इसके लिए बेड सहित अन्य सामान करीब एक साल से जमा किया जा रहा था।

















