Ikona CHC accused of negligence | इकौना CHC पर लापरवाही का आरोप: परिजनों ने घेराव और अनशन की चेतावनी दी – Ikauna Dehat(Ikauna) News

0
7

श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर एक सड़क दुर्घटना के मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने अस्पताल अधीक्षक को हटाने की मांग करते हुए CHC का घेराव करने और आमरण अनशन की चेतावनी दी है।


ग्राम कंजड़वा निवासी मृतक का एक्सीडेंट इकौना बाईपास पर हुआ था। पीड़ित परिजन व रिश्तेदार बजरंगी, लक्ष्मण, जग प्रसाद, राजू राव, जगदीश प्रसाद परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उन्हें सुई, टांका और धागा जैसी आवश्यक सामग्री बाहर से खरीदनी पड़ी। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए यहां के डॉक्टरों और अधीक्षक को हटाया जाए। उन्होंने प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है। यदि अधीक्षक को नहीं हटाया जाता है, तो वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना का घेराव करेंगे।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि यहां के डॉक्टर अक्सर मरीजों को रेफर कर देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो सभी राजनीतिक दल और संगठन समाजसेवी लोग उनके साथ मिलकर अस्पताल का घेराव करेंगे और आमरण अनशन शुरू करेंगे। परिजनों का बयान पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।