अजीत कुमार पाठक | बिस्कोहर(डुमरियागंज), सिद्धार्थनगर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

क्षेत्र में चक्रवात मोंथा का प्रभाव।
सिद्धार्थनगर के बिस्कोहर क्षेत्र में मंगलवार सुबह 4 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।
इस बारिश ने जहां एक ओर आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं किसान अपनी धान की फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वर्तमान में अधिकांश खेतों में धान की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में लगातार नमी बने रहने से फसल को नुकसान होने का डर किसानों के चेहरों पर साफ दिख रहा है।
स्थानीय किसान गौकरन पाठक अशोक श्रीवास्तव अविनाश मिश्रा ने बताया कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ नहीं हुआ, तो धान की फसल में फफूंदी लगने और अंकुरण का खतरा बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कटे हुए धान को खुले में न रखें और खेतों में जलभराव की स्थिति से बचाव के उपाय करें।

















