श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के मझौवा सुमाल गुलवारिया गांव में मंगलवार को धान की मड़ाई के दौरान एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। युवक की पहचान अमन त्रिपाठी के रूप में हुई है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सांप के काटने के तुरंत बाद अमन की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने डॉक्टर राजेश पटेल के प्रयासों की सराहना की। उनका कहना था कि डॉक्टर ने त्वरित उपचार देकर अमन की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

















