Shivsharanappa GN, the new DM of Siddharthnagar, took charge. | सिद्धार्थनगर के नए DM शिवशरणप्पा जीएन ने लिया चार्ज: अधिकारियों से की मुलाकात कर ली जिले की जानकारी, बोले- शिकायतें पेंडिंग न रहें – Siddharthnagar News

0
6

शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार देर रात सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. से पदभार ग्रहण किया। यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में देर शाम हुआ।


कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पदभार संभालने के तुरंत बाद, नए जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं की प्रगति और शासन की प्राथमिकताओं की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान पर जोर दिया, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने और योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों का हर स्तर पर पालन सुनिश्चित किया जाए और जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नए जिलाधिकारी ने जिले के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि क्षेत्रों में सुधार के लिए टीम भावना से काम करने की बात कही। उन्होंने सिद्धार्थनगर की सीमावर्ती स्थिति को देखते हुए सुरक्षा और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यभार ग्रहण के समय अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और जिले के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।