श्रावस्ती जनपद के इकौना विकास खंड स्थित ग्राम कजड़वा निवासी एक मंदबुद्धि युवक सुनील 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में एक रैली से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार उसकी गुमशुदगी से बेहद चिंतित है।
सुनील 9 अक्टूबर 2025 को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली लखनऊ में शामिल होने लखनऊ गया था। वह अक्सर विभिन्न राजनीतिक दलों की रैलियों और अन्य आयोजनों में जाया करता था।
रैली के बाद से ही वह लापता है। लापता होने के बाद परिजनों ने सुनील की गहन खोजबीन की। उन्होंने थाना इकौना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि, अभी तक सुनील का पता नहीं चल पाया है।

















