श्रावस्ती जिले के कौड़ियां ग्राम सभा में एक कच्चे मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कृषि कार्यों के लिए खेतों तक पहुंच प्रदान करता है।
गुजरवारा ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाला यह रास्ता पूरी तरह से कच्चा है। हल्की बारिश होने पर भी मार्ग पर कीचड़ हो जाता है, जिससे लोगों का खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
यह मार्ग थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। स्थानीय ग्रामीणों जैसे बाबू यादव, सरोज कुमार, छोटू, सतीश और दिलीप ने बताया कि उन्हें इस कच्चे रास्ते के कारण प्रतिदिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे लोगो को काफी परेशानी हो रही है कृषि कार्य के साधन को खेतों तक ले जाने में काफी दिक्कत होती हैं क्यों कि कच्चा मार्ग होने के नाते उसी में पहिया धस जाती हैं

















