अज़ीम रिज़वी | बयारा(डुमरियागंज), सिद्धार्थनगर39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सड़क जर्जर।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सरयू नहर की पटरी पर बनी सड़क मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। रेहरा चौराहा से चौराबनगवा तक करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
इस जर्जर सड़क से रेहरा, बभनी, कंचनपुर, तकियावा, चौराबनगवा, धनखरपुर, बयारा और रंगरेजपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। यह सड़क डुमरियागंज और भरड़िया बाजार मार्ग को भी जोड़ती है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जय श्री चौधरी, असलम, सताई यादव, रामू, सिकंदर अली, अतवार, मनोज कुमार और सलमान जैसे क्षेत्र के निवासियों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

















