Siddharthnagar’s new DM takes charge | सिद्धार्थनगर के नए डीएम ने लिया चार्ज: कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया, लंबित मामलों की जानकारी ली – Siddharthnagar News

0
4

सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार देर रात कार्यभार संभाला। अगले ही दिन बुधवार सुबह उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के पटलों की गहन समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों के निस्तारण की स्थिति और कार्यालयों की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं से संबंधित कार्यों में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़े कार्यों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

डीएम ने विकास, राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, समाज कल्याण, भूमि संबंधी, पंचायती राज और निर्वाचन शाखा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फाइलों की अद्यतन स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी योजनाएं पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लागू हों, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नए जिलाधिकारी का स्वागत किया और उन्हें जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा राजस्व मामलों की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कहा कि सिद्धार्थनगर के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से जिम्मेदारी, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। डीएम ने यह भी दोहराया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशील व जवाबदेह प्रशासन देना उनका उद्देश्य है।