श्रावस्ती पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त वीरन मौर्य उर्फ वीरेंद्र मौर्य को गिरफ्तार किया है। सिरसिया थाना पुलिस ने उसे चिलहरिया मोड़ के पास से पकड़ा। अभियुक्त पर चोरी के प्रयास से घर में घुसने का आरोप है और वह मु0अ0स0 208/2024 में वांछित था।
यह मामला 22 अगस्त 2024 को दर्ज किया गया था। मूर्तिहवा दाखिला अहलानगर टिटिहिरिया निवासी शिवकुमार की पत्नी ने सिरसिया थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि कोई व्यक्ति चोरी की नियत से उनके घर में घुस गया था।
शिकायत के आधार पर थाना सिरसिया में धारा 331(4), 305, 62 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान वीरन मौर्य उर्फ वीरेंद्र मौर्य पुत्र चिंता राम मौर्य का नाम सामने आया, जो तब से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आज, 29 अक्टूबर 2025 को, सिरसिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वीरन मौर्य को चिलहरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

















