Patrolling the Indo-Nepal border under Operation Kavach | ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल सीमा पर गश्त: मोहाना पुलिस और SSB झंगटी ने संयुक्त चेकिंग की – Birdpur(Siddharthnagar) News

0
5

सिद्धार्थनगर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई मोहाना थाना क्षेत्र के ककहरवा सीमा पर की गई।


यह अभियान 29 अक्टूबर 2025 को डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर चलाया गया। प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन और विश्वजीत सौरयान, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में इसे अंजाम दिया गया।

थानाध्यक्ष मोहाना, जितेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में मोहाना पुलिस और एसएसबी झंगटी की टीमों ने मिलकर सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।