अरुण कुमार | फतुहापुर(इकौना), श्रावस्ती6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवरिया और दुर्गापुर ग्राम पंचायत में स्थित सरिता देवी मायाराम यादव इंटर कॉलेज परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीतापुर से आए डॉ. कुलदीप भार्गव और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में डॉ. भार्गव के साथ सुरेश पासवान, सुरेंद्र कुमार, राहुल सक्सेना और राम रूप पासवान जैसे कार्यकर्ता भी शामिल थे। ग्रामीणों में नवल किशोर, अमित उर्फ मनीष यादव, दीपक कुमार वर्मा और शेषराज पासवान सहित कई लोगों ने उनके स्वागत में सक्रिय भूमिका निभाई।
स्वागत के दौरान “जय भीम” के नारे गूंजते रहे और उपस्थित जनता को मिठाइयां भी वितरित की गईं। यह कार्यक्रम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
डॉ. कुलदीप भार्गव ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित लोगों, विशेषकर माताओं, बहनों, बुजुर्गों और पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे जनता के दुख-सुख में हमेशा उनके साथ रहेंगे।

















