MNS MVA Protest Rally In Mumbai,पहले वोटर लिस्ट सुधारो फिर चुनाव… मुंबई में MVA के साथ आए राज ठाकरे, जानें कौन बड़ा नेता रहा गायब? – maharashtra opposition holds march against voter list irregularities mns chief raj thackeray vote seeks immediate rectification sapkal skips know all

0
6

MNS MVA Mumbai Protest Rally: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनावों से पहले मनसे चीफ राज ठाकरे ने शनिवार को मुंबई के खूब गरजे। राज ठाकरे ने कहा कि चुनावों में पांच साल की देरी हो चुकी है। एक साल और टालो, लेकिन पहले वोस्टर लिस्ट को ठीक किया जाना चाहिए। सत्याचा मोर्चा में उद्धव और शरद पवार भी मौजूद रहे।

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले वोटर लिस्ट पर ठनती दिख रही है। ‘वोट चोरी’ को लेकर मुंबई में हुए एमवीए के प्रोटेस्ट में मनसे चीफ राज ठाकरे खूब गरजे। स्थानीय निकाय चुनावों से शनिवार को जहां एमवीए ने ‘सत्य का मोर्चा’ निकाला, वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी ने ‘मूक प्रदर्शन’ से जवाब दिया। एमवीए के नेताओं ने मांग किया कि जब तक वोटर लिस्ट में सुधार नहीं हो जाता तब तक आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को टाल दिया जाए। एमवीए के मोर्चा से महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष दोनों गायब रहे। दूसरी ओर, मूक प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के नेताओं ने एमवीए नेताओं पर आरोप लगाया कि वह लोगों को गुमराह कर रहा है।

मोर्चा बनाम धरना में बीता सैटरडे
शनिवार का दिन मोर्चा बनाम धरना प्रदर्शन का रहा। विरोधी दल एमवीए ने बिना किसी अनुमति से सत्य का मोर्चा निकाला जिसमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, बालासाहेब थोरात सहित अन्य नेता शामिल थे। राज ठाकरे अपने समर्थकों और पार्टी सहयोगी बाला नंदगांवकर के साथ दादर स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चर्चगेट पहुंचे। इससे पहले इस सप्ताह मुंबई में एक सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर मोर्चे के स्थल तक पहुंचने की अपील की थी।

उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप
मोर्चा में उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि उनका नाम एक फर्जी मोबाइल से ‘सक्षम’ ऐप पर अपलोड किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे शक है कि यह मेरा नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए किया गया है। फिल्म ‘शोले’ का एक डायलॉग सुनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधते हुए ‘एनाकोंडा’ वाला तंज कसा। उन्होंने कहा कि पच्चीस कोस दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है, सो जाओ, नहीं तो गब्बर आ जाएगा’ संवाद की तरह, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि जागते रहो, वरना एनाकोंडा आ जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव चाहता है क्योंकि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को हराने के लिए उत्सुक है। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मेरी पार्टी, मेरी पार्टी का चुनाव चिन्ह छीन लिया। यहां तक कि मेरे पिता का नाम भी चुरा लिया। अब वे हमारे वोट चुराने चाहते हैं।

एक साल और टाल दो
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव पहले ही पांच साल के लिए टाल दिए गए हैं तथा अगर इन्हें एक साल के लिए और आगे बढ़ा दिया जाए तो कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से मतदाता सूची में दोहराव वाले मतदाताओं की बारीकी से जांच करने को कहा। जब भी दोहराव वाले मतदाता पकड़े जाएं, उनकी पिटाई करें और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दें। राज ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे सिर्फ इसलिए आत्मसंतुष्ट न हों क्योंकि वह और उद्धव ठाकरे एक साथ आ गए हैं। राज ने कहा कि हमने मराठी हिंदुओं और महाराष्ट्र के लोगों के लिए हाथ मिलाया है। मार्च में ठाकरे ब्रदर्स के साथ सुप्रिया सुले भी चलीं।

कांग्रेस अध्यक्ष गायब
एवीएम के सत्य के मोर्चा में कांग्रेस की ओर से बालासाहेब थोरात, भाई जगताप, नसीम खान, सतेज पाटील शामिल हुए लेकिन कांग्रेस के महाराष्ट्र अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और वर्षा गायकवाड दोनों ही शामिल नहीं हुए। इसे लेकर चर्चा गरम है। मोर्चा के मंच से थोरात ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सबसे पहले राहुल गांधी ने उठाया था और अब यह पूरे देश में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची पर हमारी आपत्ति पर ध्यान नहीं दिया गया। मतदाता सूची में सुधार किया जाना चाहिए और उसके बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाने चाहिए।