पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी
कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा 9 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी शिकायतें मिली हैं, जिन पर जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी कमिश्नर ने भ्रष्टाचार पर सख्ती दिखाते हुए पिछले महीने 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था, जिनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। साथ ही 2 अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए संबंधित जनपद और इकाई को पत्राचार किया गया था।
भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता से नहीं होगा समझौता
कमिश्नर दीपक कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार या अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत या भ्रष्टाचार से जुड़ी मांग की जाती है, तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।












