Aam Aadmi Party Releases List of Candidates for 12 seats of MCD By-Elections to be held on November 30|दिल्ली MCD उपचुनाव की तैयारी तेज; आम आदमी पार्टी ने खोले पत्ते, 12 वार्डों में उतारे दमदार चेहरे

0
0
AAP MCD Bypoll Candidates 2025: दिल्ली नगर निगम की 12 वार्ड सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और विनोद नगर से गीता रावत चुनाव मैदान में होंगी।

इसी तरह, शालीमार बाग बी से बबिता अहलावत, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, द्वारका से राजबाला सहरावत, मुंडका से अनिल लाकड़ा और नारायणा से राजन अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 10 नवंबर तय की गई है। यह चुनाव भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों के लिए विधानसभा चुनावों के बाद पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।

शालीमार बाग बी वार्ड पहले रेखा गुप्ता के पास था, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पद छोड़ा। वहीं द्वारका बी वार्ड, भाजपा की कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद बनने के कारण रिक्त हुआ था। इसके अलावा, फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा और आप के कुछ पार्षदों के विधायक चुने जाने से अन्य सीटें खाली हुई थीं, जिन पर अब उपचुनाव कराए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज… और देखें

End of Article