जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सबसे पहले कोनगांव पुलिस स्टेशन की श्रीमती पाटिल ने भिवंडी निजामपुर महानगरपालिका अग्निशमन विभाग को दी। ड्यूटी इंचार्ज नितिन लाड, चालक प्रवीण मोरे और फायरमैन अंकुश साबले व हिरामण थैल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। नितिन लाड ने बताया कि आग का स्वरूप बड़ा है, इसलिए भिवंडी, कल्याण-डोंबिवली और उल्हासनगर महानगरपालिका की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह 9:25 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, और लगभग 10 बजे उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए फिलहाल केवल दो फायर ब्रिगेड टीमें ही मौके पर मौजूद हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, आसपास के फायर स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया है। जैसे ही अतिरिक्त फायर सर्विसेज की टीमें पहुंचेंगी, आग बुझाने के कार्य में तेजी आएगी और जल्द से जल्द आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, और आग पर काबू पाने की कार्रवाई अभी भी जारी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article














