दिल्ली एयरपोर्ट पर जहाजों को उड़ान भरने में हो रही दिक्कत, ATC सिस्टम में आई तकनीकी खराबी | lights delayed at delhi s indira gandhi international airport due to a technical issue with the atc system

0
3
IGI Airport Flights Delay: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो गए हैं। एयरपोर्ट प्राधिकरणों ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या आने के कारण करीब 300 उड़ानों में देरी हो रही है। इस वजह से कई उड़ानों का शेड्यूल बिगड़ गया है और यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है।

कम से कम 100 फ्लाइट्स में देरी

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कम से कम 300 उड़ानों में देरी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ATC की तकनीकी समस्या कब तक ठीक होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा है कि तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है और समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश जारी है। प्रभावित उड़ानों के बारे में एयरलाइंस यात्रियों को अलग-अलग आधार पर अपडेट दे रही हैं।

एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

IGI एयरपोर्ट ने पैसेंजर एडवाइजरी जारी कर बताया है कि “एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण, IGIA में उड़ान संचालन में देरी हो रही है। उनकी टीम इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए डायल सहित सभी हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों के संपर्क में रहें। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

क्या होता है ATC सिस्टम

बता दें, कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल एक ग्राउंड-बेस्ड सर्विस होती है, जहां कंट्रोलर्स हवाई जहाजों को जमीन पर और नियंत्रित एयरस्पेस में सुरक्षित रूप से गाइड करते हैं। ATC का मुख्य काम टकराने से बचाव करना, विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखकर और गाइड करके हवाई यातायात के सुरक्षित और व्यवस्थित करना है। ATC के बिना उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ संभव नहीं है, इसी कारण मामूली तकनीकी दिक्कत भी उड़ानों में देरी का कारण बन जाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nishant Tiwari
Nishant Tiwari Author

निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण … और देखें

End of Article