यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा
पूरे यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज, 7 नवंबर को यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह के समय कोहरा दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकल रही है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट होने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाओं में लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोगों ने शाम के समय आग जलाना शुरू कर दिया है।
आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के ठंड में इजाफा होगा। आने वाले 3 से 4 दिनों में रात के समय तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से प्रदेश के गंगा किनारे वाले मैदानी इलाकों में सर्दी का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, प्रदेश में रात के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी और कोहरा पड़ सकता है। आगामी 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी और भीषण सर्दी पड़ेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article
















