GRAP-3 की की आवश्यकता नहीं
आईएमडी और आईआईटीएम के जारी पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का औसत AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना रहेगा। इस स्थिति के मद्देनजर उप-समिति ने यह निर्णय लिया कि फिलहाल ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में पहले और दूसरे चरण के तहत लागू किए जा रहे नियंत्रण उपाय दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेंगे। गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया है कि, यदि AQI 350 से अधिक हो जाए तो GRAP-III लागू किया जाना चाहिए, और यदि AQI 400 से ऊपर चला जाए तो GRAP-IV को लागू किया जाना अनिवार्य है।
AQI मानकों की विभिन्न श्रेणियां
ऐसे में, रविवार को सीएक्यूएम की उप-समिति ने साफ किया कि वह वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार निगरानी रखेगी और जरूरत पड़ने पर स्थिति की पुनः समीक्षा करेगी। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार AQI के मानकों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है: 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वहीं, 401-500 को ‘गंभीर’ और 450 से अधिक AQI होने पर ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में रखा जाता है।
रविवार की सुबह 400 के पार AQI
रविवार सुबह ही दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में रही, AQI 400 के पार दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, ITO में AQI 420 रहा, इंडिया गेट के आसपास 381, अक्षरधाम के पास 412, AIIMS के पास 421 और लोधी गार्डन में 377 का स्तर मापा गया। CPCB ने बताया कि पिछले दिन यानी शनिवार को भी अलीपुर, ITO, नेहरू नगर और बुराड़ी जैसे क्षेत्रों में AQI 400 से ऊपर रहा।
(इनपुट – आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















