Tragic Road Accident in Dwarka 3-Year-Old Child Dies After Van-Motorcycle Collision|द्वारका में दुखद घटना; वैन-मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 साल के बच्चे की मौत, ड्राइवर पर फूटा लोगों का गुस्सा

0
2
3-Year-Old Child Dies After Van-Motorcycle Collisionवैन और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद 3 साल के बच्चे की मौत

Dwarka Child Death: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 16बी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान हादसा हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार विष्णु अपने तीन साल के बच्चे को सामने बैठाकर जा रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ।

टक्कर के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस के आने से पहले ही कथित तौर पर वैन चालक की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल चालक की पहचान 27 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है, जो वैन चला रहा था। हादसे में घायल हुए विष्णु और उसका बच्चा इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाए गए, जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। विष्णु का इलाज जारी है और वह बयान देने में असमर्थ हैं।

(इनपुट – भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi Author

निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज… और देखें

End of Article