Lucknow Loudspeaker Removal: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के आदेश पर, लखनऊ पुलिस ने शहर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है।
इस अभियान के तहत मस्जिदों और मंदिरों सहित विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से स्थापित लाउडस्पीकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस प्रशासन उन सभी लाउडस्पीकरों की पहचान कर उन्हें हटाने में जुटा है, जिनकी तेज आवाज से आम लोगों को असुविधा हो रही है।
बताया जा रहा है कि, यह पहल पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसमें धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानकों के अनुसार सीमित करने और अवैध ध्वनि उपकरणों को पूरी तरह हटाने के निर्देश शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















