बर्फबारी का असर बिहार में दिखा
उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में हुई हालिया बर्फबारी का सीधा असर गंगा के मैदानी हिस्सों पर पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं ने सुबह और रात में सिहरन बढ़ा दी है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन धुंध की परत के कारण गर्माहट का असर कम है।
कोहरे की दिक्कत बढ़ी
सुबह-सुबह पटना, बक्सर, डेहरी और शेखपुरा समेत कई इलाकों में मध्यम स्तर का कुहासा छाया रह रहा है। इससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है और सड़क पर वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम को कोहरा बढ़ने की चेतावनी दी है। नवंबर के अंत तक पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।
पिछले साल से ज्यादा ठंड
पिछले साल नवंबर में पटना का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस साल यह 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यानी पिछले साल की तुलना में करीब 5 डिग्री कम है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सर्दी ज्यादा जल्दी और ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। अनुमान है कि इस बार ठंड लंबी और अधिक कड़ाके की रह सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















