पहले सहारनपुर से डॉक्टर गिरफ्तार
इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से Government Medical College (GMC), अनंतनाग के पूर्व डॉक्टर अदील अहमद राठर को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि 27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगाए गए पोस्टर डॉक्टर अदील ने ही चिपकाए थे। CCTV फुटेज में वह पोस्टर लगाते हुए भी देखा गया था। गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने GMC अनंतनाग में डॉक्टर अदील के ठिकाने पर छापा मारा, जहां से एक लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई। जांच अधिकारियों ने इस घटना को गंभीर बताया था और इस मामले में और गिरफ्तारियों की संभावना भी जताई थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक और डॉक्टर, जिसका नाम मुजमिल है, उसे भी इस मामले में गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अदील से पूछताछ के दौरान डॉक्टर मुजमिल की भूमिका सामने आई थी।
कई राज्यों में चल रही जांच
इस ऑपरेशन में यूपी, गुजरात, जम्मू-कश्मीर से लेकर आंध्र प्रदेश तक जुड़ाव की जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस विस्फोटक सामग्री से किस बड़े षड्यंत्र की तैयारी की जा रही थी और इसमें कौन-कौन शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। फरीदाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article

















