Delhi News: दिल्ली में जंतर-मंतर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया है कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल उसके पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, जांच जारी है और घटना के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। बता दें कि जंतर-मंतर दिल्ली का एक प्रमुख स्थान है, जहां अक्सर प्रदर्शन और धरने आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।
खबर अपडेट की जा रही है…
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















