Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज ) 10 November 2025 News Live: थम गए प्रचार, नेपाल बॉर्डर सील, कल होगी दूसरे चरण की वोटिंग; जानें बिहार चुनाव से सारे अपडेट्स | Bihar Assembly Election Today Hindi News

0
8

LIVE

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 10 November 2025 Hindi News Live Updates: दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें 101 सीटें सामान्य वर्ग के लिए, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। आइए जानते हैं बिहार चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स।

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज), 10 November 2025 Live: थम गए प्रचार, नेपाल बॉर्डर सील, कल होगी दूसरे चरण की वोटिंग; जानें बिहार चुनाव से सारे अपडेट्स

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) 10 November 2025 Hindi News Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण से पहले प्रचार थम चुका है। कल वोटिंग होगी और बिहार के भविष्य का फैसला होगा। इससे पहले भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जानें चुनाव से जुड़े अपडेट्स।

Nov 10, 2025 | 12:31 PM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्वाचन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। कुल 45,399 मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर तीन स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मतदान प्रक्रिया की निगरानी वेबकॉस्टिंग के माध्यम से की जाएगी, जिसके लिए निर्वाचन विभाग में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है

Nov 10, 2025 | 12:06 PM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: 2010 से बेहतर होगा BJP का स्ट्राइक रेट- गिरिराज सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इस बार बिहार में भाजपा का प्रदर्शन 2010 से भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा, “मेरी व्यक्तिगत राय है कि इस चुनाव में बीजेपी की स्ट्राइक रेट 2010 से भी बेहतर होगी। जमीनी हकीकत यह है कि बिहार की जनता आरजेडी की सरकार और ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं चाहती।”

Nov 10, 2025 | 12:01 PM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: मीसा भारती ने कहा- कल जनता महागठबंधन को पूरा समर्थन देगी

राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने सोमवार को विश्वास जताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना तय है और तेजस्वी यादव ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि यह दावा हवा में नहीं किया जा रहा, बल्कि युवाओं और आम जनता से मिल रहे जबरदस्त समर्थन के आधार पर है। मीसा भारती ने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में भी बिहार की जनता महागठबंधन को पूरा समर्थन देगी।

Nov 10, 2025 | 07:13 AM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: पिछले चुनाव में क्या था हाल

पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 125 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। यह चुनाव कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित पहला बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Nov 10, 2025 | 12:14 PM IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज) 10 November 2025 Live Updates: कल होगा चुनाव

रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया और मंगलवार को जनता दूसरे और अंतिम चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान करेगी। बता दें कि इनमें से 101 सीटें सामान्य वर्ग, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में लगभग 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited