फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, उन्हें कार में हुए विस्फोट की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल, धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में सिलेंडर या कार की बैटरी में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्पेशल सेल की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
ऐसे में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है, साथ ही दमकल की करीब 15 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी थीं। पूरे इलाके को पुलिस द्वारा कार्डोंन ऑफ किया गया है और सामान्य गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट बहुत तेज हुआ। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। फोरेंसिक, टेक्निकल एक्सपर्ट और NIA की टीम मौके पर मौजूद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















