महराजगंज: जनपद के निचलौल क्षेत्र में गर्भपात के दौरान एक युवती की मौ त का मामला सामने आया है। घटना के बाद निजी क्लीनिक का संचालक डॉक्टर क्लिनिक बंद कर फरार हो गया है।

स्थानीय लोगों ने यादव चौराहे के पास सड़क किनारे एक युवती को गंभीर अवस्था में देखा और उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती अविवाहित थी और लगभग सात महीने की गर्भवती थी। युवती अपने प्रेमी के साथ निजी क्लीनिक में गर्भपात कराने पहुंची थी।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि युवती को 23 नवंबर की शाम निचलौल स्थित गुप्ता क्लिनिक में अवैध गर्भपात कराने के लिए लाया गया था। गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
युवती की मौत के बाद क्लिनिक संचालक डॉक्टर मौके से फरार हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।











