
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
नासा के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में पहली बार जिनिया फूल उगाने की सफलता के बाद यह खूबसूरत फूल दुनियाभर में चर्चा का विषय बना। जिनिया तेजी से बढ़ने वाला, बेहद खूबसूरत वार्षिक फूल है, जिसे किचन गार्डन, बालकनी या गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। रंग-बिरंगे फूलों और लंबे समय तक खिलने की क्षमता के कारण यह फूल बेहद लोकप्रिय है। इसकी प्रमुख किस्म जिनिया एलिगेंस है, और यह सिंगल, सेमी-डबल और डबल रूपों में पाया जाता है। जिनिया के बीज गमले या ग्रो-बैग में 0.5-1 सेंटीमीटर गहराई में बोएं। बीज अंकुरित होने में 7-10 दिन लगते हैं। बीज अंकुरित होने के बाद पौधे को धूप वाली जगह पर रखें।




