महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा मिशन जागरूकता अभियान: सीओ नानपारा

0
20

महिलाओं को अपने परिवार व समाज के प्रति जागरूक होने की जरूरतः एसडीएम नानपारा


आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा हुआ मिशन शक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन



बहराइच। आदर्श समाज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में कस्बा जमोग स्थित पंडित राधेश्याम पाण्डेय सरस्वती इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।  गोष्ठी के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी व विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह  ने सयुंक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सर्वप्रथम समिति पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों का बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।  तत्पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम नानपारा ने कहा युवतियां व छात्राएं भविष्य की पीढ़ी हैं। आज के समय समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने में उनकी योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की ओर से कई ऐसी योजनाओं चलायी जा रही है जिसमें घर बैठे युवतियों व महिलाओं को अनेक प्रशासनिक व्यवस्थाए मिल जायेंगी। उन्होंने समिति के कार्यक्रम की सराहना करते हुयेकहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से जन जागरूकता व मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम को बल व मजबूती मिलेगा। विशिष्ट अतिथि सीओ नानपारा पहुप सिंह ने अपने सम्बोधन मे छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होने कहा कि सभी छात्र अपने मोबाइल का इस्तेमाल गलत चीजों में न करे। यदि कोई कम्पनी का मैसेज आता है तो उसे इंगनोर करे और ओटीपी कभी न दे। यदि कोई किसी प्रकार साइबर क्राइम में फंस जाता है तो तुरन्त 1923 पर फोन करे तत्काल उनकी मदद की जायेगी। सीओ श्री सिंह ने कहा की समय-समय ऐसे जन जागरूकता कार्यक्रम से हमारा समाज सुरक्षित होता है। क़ानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण योगदान होता है साथ ही अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश भी लगता है। महिला आरक्षी प्रियंका वर्मा व कनक सरोज द्वारा गोष्ठी मे मौजूद सैकड़ों छात्राओं को महिलाओ और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-पांच अभियान के तहत मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मिशन, कन्या  सुमंगला योजना,1090,112,1098, 1076,181,108 व साइबर अपराध के शिकायत हेतु 1923 सहित सम्पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को इसके अतिरिक्त कोतवाल रुपईडीहा रमेश रावत, अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी, मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक सूर्यभान, समिति अध्यक्ष पत्रकार संतोष मिश्रा, कालेज प्राचार्य बीएस मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन गौतम ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति संगठन मंत्री बद्री सिंह, उपाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, प्रवक्ता बनारस गिरि, कॉलेज प्रबंधक कौशलेन्द्र पाण्डेय, अभय दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार अशोक उपाध्याय, रावेन्द्र शर्मा, देवेश पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, डॉ रामगोपाल, दिलीप कुमार, उमेश गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।