जीवन का सार..रुधौली विधानसभा क्षेत्र-309 के लोकप्रिय युवा समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी के बारे…

0
7771

रुधौली की जनता करें पुकार।, मनोज कुमार चौधरी अबकी बार

समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी” के नाम से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले (रुधौली विधानसभा क्षेत्र) में सक्रिय एक लोकप्रिय युवा व्यक्तित्व की पहचान होती है।

2025 की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, उनकी प्रमुख गतिविधियाँ निम्नलिखित हैं:

गरीब कन्याओं का विवाह: मनोज कुमार चौधरी रुधौली क्षेत्र (विधानसभा 309) में निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक और सामाजिक सहायता के लिए जाने जाते हैं।

निकाह में सहायता: उन्होंने जून 2025 में दो गरीब मुस्लिम परिवारों (ग्राम कामदा और सेम्हों) की बेटियों के निकाह की पूरी जिम्मेदारी उठाई, जिसमें उन्होंने घरेलू सामान, कपड़े और आर्थिक मदद प्रदान की।

सामुदायिक सेवा: उन्हें क्षेत्र में “जरूरतमंदों के मसीहा” के रूप में देखा जाता है, जो बिना किसी भेदभाव के दलित और अल्पसंख्यक परिवारों की मदद के लिए तत्काल पहुँचते हैं।

राजनीतिक एवं सामाजिक सक्रियता: वे अक्सर स्थानीय स्तर पर दुखी और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, जिससे उनकी पहचान एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मजबूत हुई है।

गरीब बेटी की शादी में समाजसेवी ने दिया सहयोग:रूधौली में मनोज चौधरी ने आर्थिक रूप से परेशान परिवार की मदद की

रूधौली विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने एक गरीब परिवार की बेटी के निकाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। पचारी कला गांव निवासी रमजान अली अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

रमजान अली अपनी बेटी के निकाह की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित थे। आर्थिक परेशानियों के कारण उनका स्वास्थ्य भी लगातार बिगड़ रहा था। परिवार को शादी के खर्चों की चिंता सता रही थी।

गांव के कुछ शुभचिंतकों ने जब यह जानकारी समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी तक पहुंचाई, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। चौधरी ने अपनी सेवा टीम को पीड़ित परिवार की मदद के लिए निर्देशित किया।
मनोज चौधरी के निर्देश पर टीम के सदस्य गिरजाशंकर गोंड, अमित सिंह और संजय कुमार सहित अन्य लोग रमजान अली के घर पहुंचे। टीम ने परिवार को मनोज चौधरी द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता सौंपी। उन्होंने परिवार को यह भी आश्वासन दिया कि निकाह से संबंधित किसी भी अन्य आवश्यकता या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में पूरा सहयोग दिया जाएगा।
मनोज कुमार चौधरी क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रूधौली विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने दो गरीब मुस्लिम परिवारों की बेटियों के निकाह की जिम्मेदारी ली है। यह निकाह 16 जून 2025 को होगा।

पहली लड़की ग्राम कामदा की रहने वाली है। उसके पिता फतेहबहादुर उर्फ टिहुल बंजारा हैं। दूसरी लड़की ग्राम सेम्हों की रहने वाली है। उसकी मां नज़बुन्निसा हैं, जो एक विधवा हैं।
मनोज चौधरी ने पहली लड़की के लिए बेड, गद्दा, रजाई, बर्तन और कपड़े दिए हैं। साथ ही भोजन का सामान और आर्थिक मदद भी की है। दूसरी लड़की के लिए फ्रिज, कूलर, पंखा, घड़ी और दोनों पक्षों के लिए कपड़े दिए हैं। विवाह भोज की व्यवस्था और नकद सहायता भी दी है।

उनके प्रतिनिधि गिरजाशंकर गोंड उर्फ छोटे नेता ने खुद दोनों परिवारों के घर जाकर जरूरत की सूची बनाई। उन्होंने सभी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की।
कार्यक्रम में अधिवक्ता समरेंद्र विक्रम सिंह, लेखपाल हबीउल्लाह चौधरी, सोनू खान, रहीश खान और संजय समेत कई ग्रामवासी मौजूद रहे। मनोज चौधरी क्षेत्र के गरीब और असहाय परिवारों की लगातार मदद करते रहे हैं।
उनका मानना है कि बेटियों की शादी सिर्फ घर की नहीं, समाज की जिम्मेदारी होनी चाहिए। लगातार समाजसेवी मनोज चौधरी द्वारा किए जा रहे समाजसेवा कार्य क्षेत्र के लोगों में चर्चा बना हुआ है।